लौह पुरूष की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अपना दल (एस) के पदाधिकारी
फतेहपुर। लौह पुरूष के नाम से विश्वविख्यात देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री रहे सरदार बल्लभ भाई पटेल के 69 वे परिनिर्वाण दिवस पर अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष अनिल उमराव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे देश की आजादी व उसके बाद बिखरी हुई रियासतों को संगठित कर देश को मजबूत करने में सरदार पटेल की भूमिका को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा पटेल चौराहा स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। जिलाध्यक्ष अनिल उमराव ने बताया कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री रहे सरदार पटेल द्वारा देश की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के साथ न केवल देश को आजाद कराने में अहम भूमिका अदा की बल्कि आजादी के बाद देश मे बिखरी हुई रियासतों को संगठित कर एक मजबूत भारत का निर्माण करने का काम किया। उनके अथक प्रयासों का देश सदैव ऋणी रहेगा। इस मौके पर जिला महासचिव मनोज कुमार साहू, दीनू पटेल, कृष्ण कुमार तिवारी, मुन्ना सिंह, अनूप सिंह, संदीप श्रीवास्तव, रज्जन गुप्ता, सलामत अली समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
69 वें परिनिर्वाण दिवस पर याद किये गये लौह पुरुष
Total Page Visits: 635 - Today Page Visits: 1