शोभा यात्रा निकालते शिव भक्त।
फतेहपुर। सनातन धर्म प्रचार मंच की जनपद इकाई के बैनर तले सावन मास पर शुक्रवार को शिव शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें नगर का भ्रमण कर भगवान शंकर के जयकारे लगाये। जयकारों से आसमान गुंजायेमान हो उठा। यात्रा प्रातः आठ बजे से शुरू हुयी जो दोपहर दो बजे अभिलाषा गार्डेन में समाप्त हो गयी। कल (आज) प्रातः सात बजे पार्थिव पूजन एवं रूद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम आयोजक मण्डल के सदस्य भोला प्रसाद मिश्र व जन कल्याण महासमिति के सचिव बीपी पाण्डेय ने बताया कि आशुतोष भगवान शंकर की असीम कृपा से पतित पावनी भागीरथी एवं कलिकलुष नाशिनी कालिन्दी के मध्य स्थित नगर में धर्म सम्राट वेदमूर्ति स्वामी करपात्री जी का आगमन शनिवार को हो रहा है। अभिलाषा गार्डेन में स्वामी जी अपने मुख से कथा के माध्यम से भगवान शिव का बखान करेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि शनिवार को पार्थिव पूजन एवं रूद्राभिषेक किया जायेगा तत्पश्चात कथा शुरू की जायेगी जो तीस जुलाई तक निरंतर चलेगी। कथा दो बजे से सांयकाल छह जे तक चलेगी। इस मौके पर राकेश तिवारी, डा0 उदय प्रताप सिंह, प्रेमशंकर मिश्र, दुर्गादत्त शास्त्री, राज किशोर अग्निहोत्री, शोभा सिंह, पुत्तन बाजपेयी, संतोष सिंह राजू, सुशीला मौर्य, विवेक दीक्षित, विक्रम सिंह, अवधेश कुमार त्रिपाठी, राजकपूर सिंह, राजेश चन्द्र मिश्रा, नवल पाण्डेय, बृजेश श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में लोग रहे।
शोभा यात्रा निकाल भक्तों ने लगाये भगवान शंकर के जयकारे
Total Page Visits: 1776 - Today Page Visits: 1