फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर के समीप सोमवार की रोड किनारे खेल रही लगभग 3 वर्षीय एक मासूम बच्ची को विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार महमदपुर गांव निवासी रामचन्द्र की मासूम पुत्री चांदनी सुबह घर के बाहर रोड किनारे खेल रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी। उधर परिजन उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेन्स से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाये। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।
Total Page Visits: 1304 - Today Page Visits: 1