सीएए पर भाजपा धर्म के आधार पर विभाजन की राजनीति कर रही है। ऐसे कानून सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करते हैं। उक्त विचार लोहिया युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल मंगलवार को जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पत्रकारवार्ता के दौरान व्यक्त किया। पार्टी की विचारधारा व विजन पर जो विश्वास करेगा वह समाजवादी होगा। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने के काम लिए प्रदेश भर के दौरे पर निकले लोहिया युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल ने कहा कि सीएए पर भाजपा धर्म के आधार पर विभाजन कर राजनीति कर रही है। भाजपा समाज को तोड़ने और सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रही है।यह कानून देश की धर्म निरपेक्षता के लिए घातक है। भारत में विभिन्न धर्मावलंबी रहते हैं। सभी का सम्मान किया जाना चाहिए। बजट के सवाल पर उन्होंने कहा कि आम जनता के हितों की अनदेखी की गयी है मनरेगा का बजट गायब है जिससे गरीबों के रोजगार के दरवाजे बन्द हो जायेंगे। जो रोजगार उन्हें अपने गांव में मनरेगा में मिल जाता था अब उन्हें रोजगार के लिए भटकना पड़ेगा। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य के बजट कम कर दिये गये है। चुनिन्दा कार्पोरेट घराने के लिए भाजपा ने बजट बनाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाम पर भी निशाना साधा। झूठ- फरेब फैला कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। इसी के बल पर सत्ता पर कब्जा किया है। झूठ फरेब अब चलने वाला नहीं है। अब जनता सब जान चुकी है। उत्तर प्रदेश के अगले चुनाव में जनता भाजपा को जरूर सबक सिखायेगी।
लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष ने योगी सरकार पर साधा निशाना
Total Page Visits: 663 - Today Page Visits: