नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष व मंत्री का स्वागत करते साथी
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर परिक्षेत्र के छह डिपो की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव गुरूवार को स्थानीय वर्कशाप परिसर में चुनाव अधिकारी अशोक कुमार सिंह भदौरिया व मान सिंह की देखरेख में सम्पन्न कराया गया। चुनाव में कानपुर की फजलगंज, विकास नगर, आजाद नगर, किदवईनगर डिपो के अलावा फतेहपुर व उन्नाव डिपो के मतदाताओं ने हिस्सा लिया। चुनाव में अरविन्द कुमार कुरील क्षेत्रीय अध्यक्ष व सुरेन्द्र सेंगर क्षेत्रीय मंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये।
चुनाव को लेकर एक दिन पहले से सरगर्मी तेज रही। मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए चुनाव मैदान में उतरे पदाधिकारी सम्पर्क में जुटे रहे। गुरूवार को सम्पन्न हुए चुनाव में कुल 56 मतदाता रहे। चुनाव अधिकारी अशोक कुमार सिंह भदौरिया व मान सिंह ने निर्वाचन प्रक्रिया के बाद परिणाम की घोषणा की। घोषणा के मुताबिक अरविन्द कुमार कुरील क्षेत्रीय अध्यक्ष, सुरेन्द्र सेंगर क्षेत्रीय मंत्री, जय चन्द्र प्रकाश वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गये। जबकि प्रान्तीय प्रतिनिधि के लिए डीएस बाजपेयी व अखिलेश कुमार निर्वाचित घोषित किये गये। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को साथी कर्मचारियों ने फूल-माला पहनाकर खुशी का इजहार किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि साथी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए वह किसी भी संघर्ष के लिए तैयार हैं
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने अरविन्द
Total Page Visits: 1898 - Today Page Visits: 1