फतेहपुर। सामाजिक समरसता का प्रतीक पीलू तले चौराहा स्थित श्री रामराज्याभिषेक मण्डल के तत्वाधान में 23 अक्टूबर को भगवान श्रीराम का राज तिलक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की रूप रेखा को जहा अन्तिम रूप दिया वही पदाधिकारियो को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौपी गयी।
मण्डल की बैठक पीलू तले चौराहे पर अध्यक्ष फरहत अली सिददकी की अध्यक्षता में आहूत की गयी। अध्यक्ष ने बताया कि महानन्द रामलीला कमेटी द्वारा भगवान राम की लीलाओ का मन्चन किया जाता है। इसी कडी में 23 अक्टूबर को पीलू तले चौराहे पर रामराज्याभिषेक होगा। इस कार्यक्रम को पीलू तले चौराहे के निवासी व मण्डल के पदाधिकारी भाई चारे के साथ हर वर्ष उत्साह के साथ मनाते है। वक्ताओ ने बताया कि रामराज्याभिषेक को लेकर कार्यक्रम स्थल की भव्य सजावट कर उसे अयोध्या का स्वरूप देते हुये राज्यतिलक की तैयारिया की जा रही है। यह भी बताया गया कि राजगददी के मौके पर सभी धर्मा के धर्म गुरू का आर्शीवाद भी प्राप्त होगा। उन्होने बताया कि विभिन्न पर्वो को सकुशल सम्पन्न कराने वाले जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर पालिका परिषद की चेयरमैन, अधिशाषी अधिकारी, सफाई, जलकल के कर्मचारियो को भी मण्डल द्वारा सम्मानित किया जायेगा। यह भी बताया गया कि अतिथियो मनोरजन के लिये वृदावन के कलाकारो द्वारा भगवान के विभिन्न स्वरूपो की झाकियां भी प्रस्तुत की जायेगी। बैठक का सचालन दीलिप मोदनवाल ने किया। इस मौके पर विनोद कुमार गुप्ता, शैलेन्द्र शरण सिम्पल, वेदप्रकाश गुप्ता, मनोज सोनी, आशीष अग्रहरि, आकाश मोदनवाल, गुडडू रईन आदि मौजूद रहे।