अयोध्या राजकरन हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। राजकरन की हत्या उसकी बेटी ने अपने जीजा के साथ मिलकर की थी। पूछताछ में बेटी ने अपने पिता के उपर भी गम्भीर आरोप लगाये है। हत्यारोपित बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल उसका जीजा अभी फरार बताया जा रहा है।राजकरन का तीन दिन पहले शव मिला था। गला रेतकर हत्या की सम्भावना व्यक्त की जा रही थी। मामले में पुलिस जांच में जुटी थी। संदेह होने पर पुलिस ने जब राजकरन की बेटी क्रान्ति से पूछताछ की तो मामले से पर्दा उठ गया। क्रान्ति ने बताया कि वह अपने जीजा धर्मराज से प्यार करती थी। उससे शादी करना चाहती थी। उसके पिता ने उसका रिश्ता ग्राम गोकुला में तय किया था। जहां वह शादी नहीं करना चाहती थी। जीजा के कहने पर उसने अपने पिता की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू व रक्तरंजित सलवार को बरामद कर लिया।
आपको बता दें खंडासा थाना क्षेत्र के गांव नन्दौली के मजरे नया पुरवा में 19 जनवरी की रात हुई इस वारदात का जिला पुलिस ने आज खुलासा किया।एसपी ग्रामीण एसके सिंह ने बताया कि पुलिस इस सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने के लिए सर्विलांस का सहारा लिया और तफ्तीश शुरू की तो पुलिस को जानकारी मिली की मृतक की पुत्री क्रांति का अपने सगे जीजा धर्मराज से प्रेम प्रसंग चल रहा है.एसपी ग्रामीण ने बताया कि इस बात को लेकर परिवार में विवाद भी हुआ था और बेटी के अपने जीजा से नाजायज संबंधों से आजिज मृतक राजकरण ने अपनी पुत्री का विवाह कुमारगंज थाना क्षेत्र के गोकुला निवासी एक युवक के साथ तय कर दिया था।रिश्ता तय किए जाने के बाद उस युवक को भी धमकी भरे फोन आ रहे थे और शादी से इनकार कर देने की धमकी दी जा रही थी।खंडासा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह की टीम ने कड़ियों को जोड़कर गुत्थी को सुलझाने की कोशिश की तो तार मृतक की पुत्री से ही जुड़ते नजर आए. इसके बाद पुलिस ने क्रांति को उसके घर पर गिरफ्तार कर लिया. कड़ाई से पूछताछ में उसने वारदात कबूल लिया और उसकी निशानदेही पर आला कत्ल खून लगा चाकू और खून लगा समीज-सलवार बरामद कर लिया
Total Page Visits: 394 - Today Page Visits: 1