यातायात पुलिस ने चलाया अभियान
फतेहपुर। बढ़ रही मार्ग दुर्घटनाओं के मद्देनजर यातायात पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कई वाहनों पर कार्रवाई की गयी। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने शहर के कई चैराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसकी जद में कई वाहन चालक आ गये। पुलिस ने 55 वाहनों से 12900 रूपये जहां शमन शुल्क वसूल किया। वहीं 36 वाहनों का कागजात पूर्ण न पाये जाने व बिना हेलमेट होने के कारण चालान कर दिया। वहीं एक वाहन में कोई भी कागजात न मिलने के कारण सीज की कार्रवाई की गयी।
Total Page Visits: 4107 - Today Page Visits: 3