मोटे महादेव मन्दिर में अब भक्तों को मिलेगा पीने को शीतल जल
– जेल पर्यवेक्षक ने किया फ्रीजर का उद्घाटन
फतेहपुर। मोटे महादेव मन्दिर कृष्ण बिहारी नगर में श्री मोटेश्वर महादेव विकास समिति के अध्यक्ष आचार्य विमलाकान्त त्रिपाठी व आचार्य रविशंकर मिश्रा की पे्ररणा से लोगों ने दान देकर मन्दिर आने वाले भक्तों के पीने के लिए फ्रीजर लगवाकर शीतल जल की व्यवस्था की। फ्रीजर का उद्घाटन जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरन ने किया। उन्होंने कहा कि अब भक्तों को भीषण गर्मी में सादा के बजाय शीतल जल पीने के लिए उपलब्ध रहेगा।
इस भीषण गर्मी में मन्दिर आने वाले भक्तों को पीने के लिए शीतल जल नहीं मिल पाता था। जिससे असुविधा होती थी। इसे कुछ लोगों ने इसे गम्भीरता से लिया और श्री मोटेश्वर महादेव विकास समिति के अध्यक्ष आचार्य विमलाकान्त त्रिपाठी व आचार्य रविशंकर मिश्रा की प्रेरणा से डा0 विनय कुमार अरोरा, विनोद कुमार श्रीवास्तव, गिरजाशंकर श्रीवास्तव, केशवराय त्रिपाठी, पुष्करनाथ गुप्ता, मुकुट बिहारी, घनश्याम गुप्ता, डा0 अनुराग श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, श्रीमती राजकुमारी शरन, लीला अरोड़ा, कमला त्रिपाठी, डा0 अरूणा श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, वन्दना गुप्ता व सरोज कुमारी ने सहयोग करते हुए फ्रीजर की व्यवस्था की और मन्दिर में फ्रीजर लगवा दिया गया। लगे फ्रीजर का पूजा अर्चना के साथ जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरन ने उद्घाटन किया। इसके बाद मन्दिर आये भक्तों ने शीतल जल पीकर राहत महसूस की और उक्त व्यवस्था की सराहना की।