मैजिक पलटने से राजगीर की मौत, दो घायल
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आंबापुर गांव के समीप हाईवे पर बुधवार की रात अनियंत्रित होकर टाटा मैजिक पलट जाने से जहां एक 30 वर्षीय राजगीर की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दे लोग बुरी तरह घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आंबापुर गांव निवासी रईस पुत्र बशीर अहमद 25 वर्ष, संदीप पुत्र हरिश्चन्द्र 18 वर्ष व नरेश पुत्र शिवलाल 30 वर्ष बुधवार की शाम टाटा मैजिक में सवार होकर गांव वापस जा रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही मैजिक थाने के आंबापुर के समीप पहुंची तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसके चलते नरेश की घटनास्थल पर मौत हो गयी। वहीं रईस व संदीप घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेन्स ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
मैजिक पलटने से राजगीर की मौत, दो घायल
Total Page Visits: 1534 - Today Page Visits: 1