आगरा 26 जनवरी, पर मुस्लिम महिलाओं की तरफ से आज आगरा विश्वविद्यालय के बाहर पालीवाल पार्क में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। महिलाएं हाथों में सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ तख्तियां , प्लेकार्ड और झंडे उठाए हुए थीं। उन्होंने तिरंगे झंडे बुलंद करते हुए काले कानून से आजादी के नारे लगाए, कमाल की बात यह है कि यह प्रदर्शन किसी तंजीम या संगठन की तरफ से नहीं था। बल्कि कुछ महिलाओं ने आपसी संपर्क द्वारा इस प्रदर्शन का आयोजन किया था। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने अपने नाम और किसी संगठन का नाम बताने से इनकार करते हुए कहा कि यह कानून हमारे देश के खिलाफ है, हमारे संविधान के खिलाफ है, हमारी जनता के खिलाफ है और इनके खिलाफ आवाज उठाने के लिए उन्हें किसी संगठन या तंजीम या जमाअत की जरूरत नहीं है। लगभग 60-70 महिलाओं ने 2:00 बजे से 3:00 बजे तक धरना और प्रदर्शन किया। और जब पुलिस फोर्स वहां पहुंचने लगी और उनको हटने के लिए कहा गया तो यह महिलाएं बगैर जोर-जबर्दस्ती के अपने आप ही तितर-बितर हो कर चली गईं।
मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन
Total Page Visits: 444 - Today Page Visits: 1