कोरोना वायरस से बचाव के लिए किया जागरूक
कलेक्ट्रेट में बाइक सवार को मास्क लगातीं महिला मोर्चा की पदाधिकारी
फतेहपुर। कोरोना वायरस देश में धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। इसको लेकर जहां केन्द्र व प्रदेश सरकार बेहद गम्भीर दिख रही है वहीं स्वयंसेवी संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दल भी उतर आये हैं। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने शहर के कई स्थानों पर कैम्प लगाकर लोगों को मास्क वितरित करते हुए कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुनिधि तिवारी व भाजपा नेत्री कविता रस्तोगी के नेतृत्व में सर्वप्रथम बाकरगंज पुलिस चौकी पर कोरोना वायरस से बचाव हेतु कैंप लगाया गया। यहां करीब 150 लोगों को फ्री में मास्क वितरित किए गए। तत्पश्चात सभी महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची और यहां भी आने-जाने वाले लोगों को मास्क वितरित किये। कचेहरी चौकी में उपस्थित लोगों को भी मास्क देकर कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया। बताया गया कि कोरोना वायरस महामारी का रूप ले चुका है। सावधानी ही इससे बचाव है। अपना ख्याल रखने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर 22 मार्च दिन रविवार को सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे जनता कर्फ्यू में नगर के हर नागरिक से सहयोग देने की अपील की गयी। इस मौके पर प्रदीप ट्रांसपोर्ट, मनोरमा, मधू शर्मा, विवेक कुमार, अमन गुप्ता आदि लोग रहे।
भाजपा महिला मोर्चा ने कैम्प लगाकर बांटे मास्क
Total Page Visits: 365 - Today Page Visits: 1