उत्तर प्रदेश के विधानसभा उप चुनाव में बस कुछ ही दिन शेष हैं …सभी पार्टियाँ अपनी कमर कस चुकी हैं . इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने भी अम्बेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा की खाली सीट पर तिरंगा यात्रा के माध्यम से जहाँ अपनी ताकत झोंकी ..वहीँ टिकट के दावेदार नेताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी ली …भाजपा नेत्री और महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाल कर विपक्षियों को हताश और निराश कर दिया ..भाजपा नेत्री ने भी इस दौरान हुंकार भरी और कहाकि जो विकास नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है . उसे देखकर जनता इस उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनायेंगे ..इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी भारतीय जनता पार्टी की जीत पर आश्वस्त नज़र आये .. और कहाकि जनता अब समझ चुकी है कि देश का विकास और देश सुरक्षित हाथों में है .. और आर्टिकल 370 और 35 A को हटाकर केंद्र सरकार ने एक विधान , एक संविधान , और एक निशान , और एक देश की नीति को कायम किया है . साथ ही उन्होंने कहाकि इस उपचुनाव में भाजपा बम्पर वोटों से जीतेगी ..इस तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा के तमाम दिग्गज नेता भी उपस्थित रहे ..
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व भाजपा नेत्री संगीता तिवारी ने तिरंगा यात्रा में भरी हुंकार , किया बड़ा दावा
Total Page Visits: 3560 - Today Page Visits: 1