सर्वधर्म प्रार्थना सभा व एकता सम्मेलन आयोजित
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी
फतेहपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा व एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने बापू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनकी विचारधारा को आचरण में ढालने का संकल्प लिया। कांग्रेसियों ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि पेश की।
शहर के बुलेट चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कैम्प कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा व एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गांधी जी के सत्य, अहिंसा व साम्प्रदायिक सद्भाव के आदर्श पर गम्भीर चर्चा करते हुए उन्हें अपने आचरण पर ढालने का संकल्प वक्ताओं ने लिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य व पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी ने गांधी जी के काल में तमाम संस्मरण का उल्लेख किया। कार्यक्रम में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई धर्म में निहित भाईचारे के संदेश का उल्लेख वक्ताओं ने किया। सर्वप्रथम गांधी जी के तैलीय चित्र पर उपस्थित कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने गांधी जी के अहिंसात्मक आन्दोलन का जिक्र करते हुए उसका अनुसरण आज के परिप्रेक्ष्य में करने की बात कही। सुधाकर अवस्थी ने सत्याग्रह आन्दोलन की महत्ता बताते हुए उसे दुनिया में निराला होने की संज्ञा दी। वक्ताओं ने गांधी जी की हत्या करने वाली विचारधारा को जनता के बीच बेनकाब करने गांधी के विचारों एवं मूल्यों को ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प लिया। इस मौके पर संतोष कुमारी शुक्ला, बीके शुक्ला, शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, शिवाकांत तिवारी, उदित अवस्थी, अशोक दुबे, पंकज गौतम, राजन तिवारी, वीरेन्द्र सिंह चौहान, अरूण कुमार तिवारी, विनय द्विवेदी, अनस खान, फैजी, सरताज, कासिफ, विकास मिश्रा, रिजवान आदि उपस्थित रहे।
बापू की विचारधारा को आचरण में ढालने का कांग्रेसियों ने लिया संकल्प
Total Page Visits: - Today Page Visits: