बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम दामोदापुर के समीप बुधवार की सुबह पैदल अपने नलकूप जा रहे लगभग 65 वर्षीय एक वृद्ध को विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुयी है। जानकारी के अनुसार दामोदापुर गांव निवासी स्व0 सुखदेव का पुत्र राम सिंह आज सुबह लगभग सात बजे पैदल अपने नलकूप जा रहा था। जैसे ही वह रोड पर पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेन्स ने घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुयी है। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने बाइक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल …
Total Page Visits: 1536 - Today Page Visits: 2