लॉक डाउन के समय भी किसी जरूरतमंद को नहीं होगी खून की कमी : गुरमीत
नर्सिंग होम में ब्लड डोनेट करते प्रसून तिवारी
फतेहपुर। भारत में कोरोना महामारी के चलते आई आपदा के कारण सामान्य चिकित्सा व्यवस्था भी सुदृढ़ नहीं हो पा रही है। इसी के चलते आज एक प्रसूता को खून की कमी हो गयी। जानकारी मिलने पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अस्पताल पहुंचे और प्रसूता को खून दिया। मददगार गुरमीत सिंह ने कहा कि लाक डाउन के समय किसी भी जरूरतमंद को खून की कमी नहीं होगी।
बताते चलें कि डीघ मलवां निवासी रूमा देवी पत्नी जितेन्द्र कुमार की डिलेवरी होनी थी। जिस पर परिजनों ने उन्हें स्थानीय विकास नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां रूमा देवी को ओ पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता हुई। जनपद में खून की कमी के मददगार गुरमीत सिंह को जब इसकी जानकारी हुयी तो उन्होने भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रसून तिवारी को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही सिविल लाइन स्थित श्याम नर्सिंग होम पहुंचे और तत्काल ब्लड डोनेट किया। मौजूदा परिस्थितियों में किसी बेसहारा की मदद करने के लिए आगे आना अपने आप में बड़ी जिम्मेदारी है जिसे रक्तवीर निभा रहें है। प्रसून तिवारी ने बताया कि किसी भी प्रसूता को खून की आवश्यकता होगी तो गुरमीत के माध्यम से समस्या का समाधान करने के काम किया जाएगा। इस मौके पर संदीप उत्तम, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहें
प्रसूता को खून की कमी होने पर आगे आए प्रसून
Total Page Visits: 351 - Today Page Visits: 1