रिक्शा संचालको ने पुलिसिया कार्रवाई पर जताया आक्रोश
ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई करती पुलिस
फतेहपुर। शहर की सड़कों पर बेलगाम होते यातायात को काबू करने के लिये पुलिस महकमे द्वारा ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे यातायात पुलिस द्वारा अब तक लगभग पाँच सैकड़ा से अधिक ई रिक्शा पर सीज की कार्रवाई की जा चुकी है। अभियान से रिक्शा चालकों में हड़कम्प मचा हुआ।
रविवार को पुलिस अधीक्षक नगर कपिलदेव मिश्रा की अगुवाई में कोतवाली एव यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 ई रिक्शो को सीज कर बड़ी कार्रवाई की। पुलिसिया कार्रवाई के विरुद्ध ई रिक्शा चालकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। चालको ने लाला बाजार स्थित मैदान में एकत्र होकर पुलिसिया कार्रवाई पर आक्रोश जाहिर करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की चौखट पर जाकर फरियाद करने की बात कही। ई रिक्शा चालकों के कहना रहा कि प्रशासन दस्तावेज होने के बाद भी जबरन सीज करने की कार्रवाई कर रहा है। वही ई रिक्शो पर कार्रवाई होने से शहर के अंदर एक स्थान से दूसरे स्थान जाने वाले लोगो स्कूल, कोचिंग पहुंचने के लिये बैट्री रिक्शा का प्रयोग करने वाले खास कर महिलाओ को जमकर समस्याओं का सामना करना पड़ा। ई रिक्शा बन्द होने से लोगों को निजी साधनों के अलावा मंहगे पैडिल रिक्शा का सहारा लेना पड़ा। वही मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी कपिलदेव मिश्रा का कहना रहा कि शहर की बेपटरी यातायात व्यवस्था में ई रिक्शो के बेतरतीब संचालन से सभी मार्गो में जाम की स्थिति बनी रहती है व दुर्घटनाओं की संभावना रहती है। लोगो को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये ई रिक्शो का रूट निर्धारण किया जा रहा है। निर्धारित रुट पर चलने से सड़कों पर लगने वाले जाम में कमी आएगी एवं होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने से सहायता मिलेगी। ई रिक्शा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को लेकर लोगों का कहना रहा कि प्रशासन जन समस्याओं को देखते हुए ई रिक्शा के लिये रुट निर्धारित करने के साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिये सभी रूटों के लिये स्टैंड बनाकर रिक्शो का संचालन कराया जाये।
प्रशासन का चाबुक चलते ही सड़को से गायब हुए ई रिक्शा
Total Page Visits: 527 - Today Page Visits: 1