फतेहपुर। शहर के पृथ्वीपुरम ताम्बेश्वर मेन रोड में सदर विधायक विक्रम सिंह ने अपनी विधायक निधि से निर्मित ताम्बेश्वर रोड से मनोज सिंह चौहान के घर तक 100 मीटर लम्बी व 6.50 मीटर चौडी इण्टरलॉकिंग रोड व नाली का उद्घाटन किया। जो इण्टरलॉकिंग सड़क लगभग 10.50 लाख रूपये से निर्मित करायी गयी है। मोहल्लेवासियों एवं बूथ अध्यक्ष ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।
उद्घाटन के पश्चात सदर विधायक ने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। मेडिकल सुविधा, सडकों के नवनिर्माण, श्रमिको को प्रोत्साहन, शिक्षा के प्रति जागरूकता, वृक्षारोपण, कृषि आदि में भाजपा सरकार द्वारा कार्य किये गये हैं। युवाओं को जनपद में ही रोजगार दिलाने के लिये प्रयासरत हैं। ए0के0 शर्मा ने अपने आवास पर विधायक को सम्मानित किया। अरविन्द सिंह, मनोज सिंह चौहान ने इस सडक के लोकार्पण के बाद विधायक आभार प्रकट किया। इस मौके पर राम प्रताप गुप्ता, नगर अध्यक्ष बच्चा तिवारी, अंकित, गुडडू यादव, अरविन्द सिंह, मनोज सिंह चौहान, अभिषेक शुक्ला, पप्पू सिह, अश्वनी सिंह चौहान, बालेश्वर पाण्डेय, उमेश चन्द्र साहू, राजू पटेल, राम सिंह लोधी, देवराज साहू, अंशू सिंह, गणेश प्रसाद, ध्रुव दीक्षित, राजीव वर्मा, पारस सिंह, राजा सिंह, बलकेश मिश्रा, रणधीर सिंह, ऋतिक पाल आदि मौजूद रहे।