जल निकासी कार्य में जुटी दो सौ सफाई कर्मियों की टीम
सरकारी कार्यालयों में सीड़न से अभिलेखों को बचाने के दिये टिप्स
अधिकारियों को निर्देशित करते जिलाधिकारी संजीव सिंह।
फतेहपुर। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में भीषण जलभराव की स्थिति पैदा हो गयी है। वास्तविकता को जानने के लिए जिलाधिकारी संजीव सिंह ने पटेल नगर, पीरनपुर, ज्वालागंज, सदर अस्पताल, बिन्दकी बस स्टॉप, कर्बला, आवास विकास, रानी कालोनी, ताम्बेश्वरनगर एवं जयरामनगर का आकस्मिक निरीक्षण कर पालिका की अधिशाषी अधिकारी को जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की हिदायत दी।
डीएम के निर्देश पर अधिशाषी अधिकारी मीरा सिंह ने पानी निकासी के लिए तत्काल दो सौ सफाई कर्मियों की तेरह टीमें गठित कर दी हैं। गठित टीमों द्वारा जलभराव वाले इलाकों में साफ-सफाई के साथ-साथ पानी निकासी का काम शुरू कर दिया गया है। डीएम के निर्देश पर आधा दर्जन से अधिक इलाकों में पम्पिंग सेट लगवाकर पानी की निकासी करायी जा रही है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुमन कॉन्वेन्ट पब्लिक जूनियर हाईस्कूल जयरामनगर के रास्ते का जलभराव भी देखा। उन्होने अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिये कि अस्थाई कच्चे नाले की स्लोपदार खुदाई कराकर जल निकासी कराई जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक मो0 इरशाद, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद झा, अधिशाषी अभियंता जल निगम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार, नजारत, कोषागार, पत्रावली अनुभाग का निरीक्षण किया। उन्होने निर्देश दिए कि छत की तत्काल सफाई करायी जाए। ताकि छत पर जलभराव न हो सके। उन्होने कहा कि जहां दीवारों पर पानी की सीडन है वहां से अभिलेख हटा लिए जाए। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट- ऊपर वाली खबर का बाक्स
बाक्स नं0 1
राजस्व कर्मियों का अवकाश निरस्त
फतेहपुर। जनपद में चौबीस घण्टे से लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त राजस्व कर्मियों का अवकाश निरस्त किया जाता है। साथ ही निर्देशित किया जाता है कि सभी राजस्व कर्मी अपने अपने क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। भारी वर्षा होने से होने वाली जनधन की हानि के संबंध में तहसील मुख्यालय पर सूचित करेंगे। संबंधित उप जिलाधिकारी का यह दायित्व होगा कि जन धन की होने वाली क्षति को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं बाढ़ कंट्रोल रूम नंबर 05180-224414 में तीन-तीन घंटे के अंतराल पर अवगत कराएंगे। गंगा नदी, यमुना नदी एवं सहायक नदियों में आई बाढ़ के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिसके संबंध में पृथक से कार्यालय द्वारा जारी आदेश में किसानों की छत के आकलन हेतु निर्देशित किया गया है। समस्त राज्स्व कर्मी निर्धारित समय अवधि में बीमा कंपनी के प्रतिनिधि के साथ सर्वे करके आवश्यक अभिलेख तैयार करेंगे।
बाक्स नं0 2
29 तक बंद रहेंगे विद्यालय
फतेहपुर। जनपद में भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी संजीव सिंह ने जनपद के प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को 29 सितम्बर तक बंद रखने के निर्देश दिये हैं।
डीएम ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण कर पालिका को दी हिदायत
Total Page Visits: 663 - Today Page Visits: 1