भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से की प्रार्थना
गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धारण करते विरोध दर्ज कराते कांग्रेसी
फतेहपुर। दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनीवर्सिटी ;जेएनयूद्ध में पिछले दिनों हुयी हिंसा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रदर्शन के दौरान सीएएए एनआरसी व एनपीआर में निहित प्राविधानों का भी विरोध दर्ज कराया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन खान के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष पहुंचे और जेएनयू हिंसा के विरोध में प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कांग्रेसियों ने गांधी जी के भजन रघुपति राघव राजाराम का भी उच्चारण किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव राकेश प्रजापति ने भी शिरकत की। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही आज देश की हालत बद से बदतर हो गयी है। कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है। जेएनयू में छात्रों के साथ की गयी मारपीट अत्यंत निन्दनीय है। सुरक्षा के लिए पहुंची पुलिस के सामने नकाबपोश बदमाशों ने छात्रों को पीटा और पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देखती रही। इस हिंसा की उच्च स्तरीय जांच करायी जानी चाहिए। वक्ताओं ने सीएएए एनआरसी व एनपीआर में निहित असंवैधानिक प्राविधानों का विरोध किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने आशा जताई कि सुप्रीम कोर्ट में इस असंवैधानिक कानून को खारिज कर दिया जायेगा। कांग्रेस पार्टी पूरे जनपद में सीएए के विरूद्ध जनजागरण अभियान चलायेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारीए संतोष कुमारी शुक्लाए सुशील कुमार दीक्षितए शिवाकांत तिवारीए उदित अवस्थीए आशीष गौड़ए अशोक द्विवेदीए वीरेन्द्र गुप्ताए बब्लू कालियाए नितिन सिंहए संजय पासवानए सरताजए काशिफए आशुतोष पाण्डेयए विनय द्विवेदीए मो0 शकीलए गुलाब सिंह पालए राम गोपाल प्रजापतिए राम विशाल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
जेएनयू हिंसा के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
Total Page Visits: 782 - Today Page Visits: 3