कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते जल निगम कर्मी।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश जल निगम सयुक्त समिति ने अपनी मागो को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुये मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित सात सूत्रीय मागो का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा।
गुरूवार को सात सूत्रीय मांगो को पूरा किये जाने के लिये उत्तर प्रदेश जल निगम समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव की अगुवायी में पदाधिकारियो ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुये मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मागो का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा और जल्द ही मांगो को पूरे किये जाने के लिये आवाज बुलन्द की। ज्ञापन के पूर्व पदाधिकारियो ने जल निगम कार्यालय के प्रागण में धरना दिया। तत्पश्चात नारेबाजी करते हुये कलेक्ट्रेट पहुचे। जहा मागो को पूरा किये जाने के लिये प्रदर्शन करते हुये ज्ञापन सौपा। देवमणि, सै0 शारिक जमाल, अनुराग, विनोद कुमार, शशि करन तिवारी, गिरीश शंकर अवस्थी, रमेश तिवारी, कमला गौर, राजकुमार, रामप्रताप आदि रहे।
जल निगम कर्मियों ने प्रदर्शन कर सीएम को भेजा ज्ञापन
Total Page Visits: - Today Page Visits: