फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम पुरमई में मंगलवार की दोपहर दबंग ग्राम प्रधान ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक 45 वर्षीय युवक को लाठी-डण्डां से पीट-पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गम्भीर देखते हुए कानपुर के लिए रिफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार पुरमई गांव निवासी इकबाल हुसैन का पुत्र अकबर अली को आज दोपहर दबंग ग्राम प्रधान इलियास उर्फ खुल्लू ने अपने अन्य साथी कयाम उद्दीन, गुलफाम, अजमत अली व इरफान के साथ मिलकर उस वक्त उसे लाठी-डण्डों से पीट-पीटकर उसे हाथ तोड़ दिये जब वह खेत से मोटरसाइकिल से घर आ रहा था। हमलावरों ने उसकी बाइक भी तोड़ दी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल तत्काल थाने ले गये। जहां हालत गम्भीर होने पर उसे सदर अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत चिन्ताजनक देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज भेज दिया। इलाज के दौरान घायल अकबर अली ने बताया कि गांव में 138 शौचालयों का निर्माण हुआ था। बीस दिन पूर्व शौचालयों की जांच करने टीम आयी थी। जब ग्राम प्रधान ने पांच सौ शौचालय बनने की बात कही थी। इस बात का उसने विरोध किया था। इस बात को लेकर ग्राम प्रधान उससे खुन्नस रखने लगा था। उसने ग्राम प्रधान पर यह भी आरोप लगाया कि उसने पचास लाख रूपये का गबन भी किया है। पुराने खड़ंजा दिखाकर सारा पैसा निकाल लिया। घटना की जानकारी देने के बाद उसने बताया कि ग्राम प्रधान ने उस पर अवैध तमंचे से फायर भी किया। लेकिन मिस हो जाने से कारण उसे गोली नहीं लगी। जबकि उसके साथ आये सभी लोगों के पास अवैध असलहे थे। घायल के परिजनों ने थाने में ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के विरूद्ध तहरीर दी है।
ग्राम प्रधान व उसके साथियों ने युवक को पीटकर किया लहुलूहान
Total Page Visits: 1739 - Today Page Visits: 2