कुशीनगर। अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने आज भगवानपुर खुर्द के पास समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष अविनाश सिंह सोनू के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में पडरौना जा रहे हैं सपाइयों को धारा 144 का उल्लंघन करने के कारण गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थाने लाई। थाना परिसर में ही सपा नेता अविनाश सिंह सोनू ने बताया कि हम सभी लोग पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह द्वारा पडरौना में आयोजित किसान सभा में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे तभी प्रशासनिक अमले के साथ थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार राहुल कुमार सिंह मैं कार्यकर्ताओं के साथ हमें गिरफ्तार किया। थाना परिसर में ही सपा नेता अविनाश सिंह ने कहा कि सरकार जनता की आवाज को दबाने के लिए प्रशासनिक अमले के साथ गिरफ्तार किया है और मेरे साथ लगभग कई दर्जन कार्यकर्ता ने गिरफ्तारी दी । सोनू सिंह ने कहा की पूर्व मंत्री के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता किसानों की गन्ना भुगतान एवं पर्ची की समस्याओं, महंगाई ,बेरोजगारी ध्वस्त कानून व्यवस्था , महिला उत्पीड़न, गन्ना मूल्य बढ़ाया जाना, नागरिक संशोधन बिल आदि समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों पर धरना और प्रदर्शन का ऐलान किया था उसी क्रम में हम सभी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। और नागरिक संहिता बिल, गन्ना मूल्य भुगतान की समस्या से निपटने में भाजपा bसरकार सक्षम नहीं है और देश में इसीलिए नागरिकता बिल का विरोध भी किया जा रहा है। आम जनमानस प्रताड़ित कर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है ऐसी दशा में जनता को जागरूक होना पड़ेगा। गिरफ्तारी के संबंध में जब थाना अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह से बात की गई तो बताया कि जिलाधिकारी कुशीनगर के आदेशानुसार पूरे जनपद में धारा 144 लागू है और बिना अनुमति एक संख्या समूह में अधिक लोगों के इकट्ठा होने से शांति भंग की आशंका थी इसलिए कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सपा के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार होने वाले कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से रियाजुद्दीन, गयासुद्दीन, मदन कुमार, चंद्रभान मद्धेशिया, धनंजय पटेल, धर्मेंद्र पटेल, रामचंद्र गोंड, जमील अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
किसान सभा में भाग लेने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Total Page Visits: - Today Page Visits: