सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को मांगों के सौंपे ज्ञापन
तहसीलदार को किसानों के मांग पत्र सौंपते कांग्रेसी
फतेहपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे किसान जन जागरण अभियान के तहत मंगलवार को कांग्रेसियों ने जिले की तीनों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात राज्यपाल को सम्बोधित मांग पत्र अधिकारियों को सौंपकर किसानों की समस्याओं का हल कराये जाने की मांग की।
शहर के बुलेट चौराहा स्थित जिला कार्यालय से जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए सदर तहसील पहुंचे। जहां किसानों की समस्याओं को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हस्वा, तेलियानी, भिटौरा ब्लाकों के किसानों की समस्याओं का सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार विदुशी सिंह को 819 मांग पत्र दिये गये। जिसमें आवारा पशुओं की प्रमुख समस्या उठायी गयी। इसके अलावा किसानों की खेती से सम्बन्धित फसल बीमा, महंगी खाद, बीज, कीटनाशक, महंगी बिजली की समस्या, किसानों के नाम, मोबाइल नम्बर सहित दर्ज किये गये। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के निजी घरेलू समस्या, गम्भीर बीमारी, राशन कार्ड, कालोनी आदि की भी समस्या को मांग पत्र में दर्ज किया। इसी तरह बिन्दकी एवं खागा तहसील में भी सम्बन्धित प्रभारियों के नेतृत्व में कांग्रेसी तहसील पहुंचे और सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों को किसानों के मांग पत्र सौंपकर सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराये जाने की आवाज उठायी। सदर तहसील के प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, राजेन्द्र लोधी, सुधाकर अवस्थी, हेमलता पटेल, उदित अवस्थी, पंकज गौतम, वीरेन्द्र सिंह चौहान, संतोष कुमारी शुक्ला, अरविन्द द्विवेदी, राधेश्याम सोनकर, कैलाश अवस्थी, रईस अहमद, शरीफ, विकास, अजीत, सलमान, अमीर, अजीज, लवकुश पंडित सहित दो सैकड़ा किसान मौजूद रहे।
किसान जन जागरण अभियान में कांग्रेसियों ने तहसीलों में किया प्रदर्शन
Total Page Visits: - Today Page Visits: