स्व0 महेन्द्र सिह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण करते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
फतेहपुर। किसानों के मसीहा कहे जाने वाले एवं भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्व0 चौधरी महेन्द्र सिह टिकैत की 83 वीं जयन्ती जनपद की तीनों तहसीलों में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।
रविवार को सिचाई विभाग के निरीक्षण भवन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में किसानो के मसीहा एवं किसान यूनियन के संस्थापक स्व0 चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की जयन्ती बडे ही धूमधाम के साथ श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। जिसमें बडी संख्या में यूनियन के कार्यकर्ताओ ने स्व0 टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजलि अर्पित की। उपस्थित किसानो ंएवं कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि आज हमारे बीच में महान किसान मसीहा नही है लेकिन हम उनके दिखाये रास्ते पर चलकर किसानों के अधिकार की लडाई शासन एवं प्रशासन से अनवरत लडने का काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि स्व0 टिकैत अपने पूरे जीवन में किसानो के हक की लडाई लडी है। जिससे केन्द्र एवं प्रदेश की सरकारों को झुकना पडा था। उन्होने कहा कि किसान यूनियन हमेशा किसानो की लडाई लडकर उन्हे अधिकार दिलाने का काम करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। इसी तरह बिन्दकी एवं खागा तहसील में भी तहसील अध्यक्षों के नेतृत्व में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने स्व0 टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह, प्रीतम सिंह, अशोक उत्तम, नागेन्द्र सिंह, रामसहाय पटेल, दीपक गुप्ता, प्रवीण सिंह, कृष्णपाल सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, रामभवन सिंह, नन्दलाल सिंह, वेद प्रकाश वर्मा, भानू प्रताप सिंह, धर्मराज साहू, जयसिंह यादव आदि मौजूद रहे।
किसाना मसीहा महेन्द्र सिंह टिकैत की मनायी गयी 84 वीं जयन्ती
Total Page Visits: 789 - Today Page Visits: 1