विभिन्न मार्गों में घूमी कलश यात्रा
सामाजिक संगठनों ने भी दिया सहयोग
कलश यात्रा निकालती महिलाएं
फतेहपुर। जन कल्याण गायत्री महायज्ञ समिति द्वारा आयोजित किये जा रहे चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ बुधवार को कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण किये महिलाएं सिर पर कलश लेकर मार्गों पर निकली। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करने के पश्चात आयोजन स्थल पहुंचकर समाप्त हुयी। चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ में प्रकृति को बचाने के लिए हवन किया जायेगा।
शहर के राधानगर मुहल्ला स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल के प्रांगण से एक विशाल कलश यात्रा जन कल्याण गायत्री महायज्ञ समिति द्वारा निकाली गयी। जिसमें लगभग तीन सैकड़ा महिलाएं कलश लेकर निकली। शहर के विभिन्न मार्गों में भ्रमण करने के पश्चात कलश यात्रा पुनः आयोजन स्थल पहुंचकर समाप्त हुयी। तत्पश्चात चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ की शुरूआत की गयी। कार्यक्रम के अध्यक्ष सतीश चन्द्र शिवहरे ने बताया कि प्रकृति को बचाने के लिए गायत्री महायज्ञ का आयोजन चार, पांच, छह, व सात मार्च को किया जा रहा है। जहां पर अनेक प्रकार के संस्कार जनेऊ, शादी व अन्नप्रासन इत्यादि संस्कार हरिद्वार से आये हुए विद्वान ब्राम्हणों द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा। शहर के सक्रिय सामाजिक संगठन मॉं फाउण्डेशन व युवा विकास समिति, दीन दयाल सेवा समिति का सहयोग मिला। कलश यात्रा में शांतिदूत रूपम मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, विनय तिवारी, मनोज घायल, विक्की सरदार, उमेश चन्द्र गुप्त, प्रहलाद, रिंकू शुक्ला, विमल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
कलश यात्रा के बीच चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ
Total Page Visits: 306 - Today Page Visits: 1