कुशीनगर : आपको बताते चलें कि कुशीनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के द्वारा शुक्रवार की रात्रि को कई थानों के प्रभारियों को उनके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करते हुए बिशुनपुरा थाना अध्यक्ष रहे नीरज कुमार शाही को अपना पी. आर. ओ. नियुक्त करते हुए विशुनपुरा की जिम्मेदारी निरीक्षक आलोक सोनी को सौंपी। शनिवार शाम को स्थानीय थाने पर वर्तमान थानाध्यक्ष आलोक सोनी के उपस्थिति में निवर्तमान थानाध्यक्ष नीरज कुमार शाही को संपूर्ण थाना स्टाफ की तरफ से माला पहनाते हुए भावभीनी विदाई दी गई सभी ने श्री शाही के कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री शाही सब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिले के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर नवागत थानाध्यक्ष निरीक्षक आलोक सोनी, उपनिरीक्षक अर्जुन तिवारी, उपनिरीक्षक कन्हैया लाल यादव, उप निरीक्षक नरेंद्र बहादुर सिंह, उप निरीक्षक योगेंद्र चौबे, हेड कांस्टेबल विश्वनाथ ठाकुराई, हेड कांस्टेबल राजेंद्र यादव, कांस्टेबल विनोद यादव, कांस्टेबल सूरज गिरी, कांस्टेबल मोनायन यादव, कांस्टेबल पंकज एवं दीवान हरी प्रकाश राय के साथ ही संपूर्ण थाना स्टाफ मौजूद रहा।
Total Page Visits: 1141 - Today Page Visits: