फतेहपुर। उद्योग व्यापार मण्डल की सम्बद्ध इकाई बिलन्दा व्यापार मण्डल की बैठक कस्बे में अध्यक्ष अंकित गुप्ता की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार सहित व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए निर्णय लिये गए। तय किया गया कि एक अक्टूबर से कस्बे में सदस्यता अभियान चलाकर व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाया जायेगा। साथ ही संगठन को विस्तारित किया जाएगा।
संगठन के अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने कहा कि वार्षिक सदस्यता शुल्क एक सौ पचास रुपये है। सदस्य व्यापारी को संगठन का प्रमाण पत्र व एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा भी प्रदान किया जाएगा। महामंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि कस्बे में प्रसाधन सुविधा का आवंटन न होने की वजह से स्थानीय व्यापारियों, ग्राहकों, राहगीरों, महिलाओ को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही अनेक व्यापारियों को ग्राम पंचायत की तरफ से अविकसित नोटिस जारी की जा रही है जो न्यायपूर्ण नही है। समस्त व्यापारी एकमत होकर अविकसित प्रणाली के खिलाफ आवाज बुलंद करेगे। साथ ही कस्बे में अनेक सुविधाओ के आवंटन की मांग करेंगे। बैठक में अंकित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, मूलचन्द्र गुप्ता, राजू गौड़, मनोज दीक्षित, रामचन्द्र पाल, नीरज विश्वकर्मा, पूरन चन्द्र सोनी, मृत्यंजय गौड़, अनिल अग्रहरि, चन्द्रभान गुप्ता, इरशाद आलम, अनिल गौड़ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एक अक्टूबर से बिलन्दा में चलेगा सदस्यता अभियान
Total Page Visits: 1540 - Today Page Visits: 2