बीते दिनों देश की राजधानी दिल्ली में दंगों के दौरान हुई हिंसा आगजनी के खिलाफ मदर टेरेसा फाउंडेशन आजमगढ़ 351 विधानसभा लालगंज संस्था द्वारा कड़ी निंदा की गई। संस्था के चेयर पर्सन आदिल शेख ने
मीडिया से बात करते हुए कहा कि
देश सबका है हमें अमन चैन बनाये रखना है।इस हिंसा में अगर किसी ने कुछ खोया है तो
देश का अमन चैन खोया है। भाई चारा गंगा जमुनी तहजीब ने अपना रंग खोया है।
साथ साथ एक माँ ने अपना बेटा खोया है।भाई पति पिता खोया है। उन्होंने कहा कि
हम और हमारा फाउंडेशन इन देश विरोधी फासिस्ट ताकतों के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक इस देश और देशवासियो के लिए लड़ाई लड़ेंगे। अंत में उन्होंने अपनी बात शायरी के माध्यम से खत्म की।
कल रात हम ने अपने सारे दुख दिवार पर लिख दिये।
फिर हम सोते रहे और दीवारें रोती रहीं।
Total Page Visits: 1586 - Today Page Visits: 1