अपना दल ने अभियान चलाकर सैकड़ों को दिलायी सदस्यता
फतेहपुर। अपना दल (एस) की मासिक बैठक में सक्रिय सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को और अधिक संबल प्रदान करने पर चर्चा की गयी। बैठक में ही एक सैकड़ा लोगों को सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़ा भी गया। संगठन के अध्यक्ष ने महिला मोर्चा में सौम्या सिंह व युवा मोर्चा में योगेन्द्र कुमार नीलू को सक्रिय सदस्य बनाया।
पार्टी की मासिक बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल उमराव की अध्यक्षता में आहूत की गयी। जिसमें संगठन को और अधिक विस्तारित करने के साथ ही मजबूती प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान के तहत एक सैकड़ा से अधिक लोगों को दल से जोड़कर सदस्य बनाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकिरयों को निष्ठा व लगन से काम करते रहना चाहिए। बैठक में बसपा छोड़कर अपना दल में आये सरोज कुमार गौतम, लालमन पटेल, राघवेन्द्र सिंह, बबलू सिंह, शानदार नकवी, बीनू पटेल, शैलेन्द्र पटेल, सुरेश चौधरी, रंजन गुप्ता, मनोज साहू, प्रेम उमराव, कृष्ण कांत तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, शुभम चौहान, रवि, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में पार्टीजन रहे।